आपातकाल एक काला अध्ययाय था: धर्मेंद्र सिंह





 

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल को लेकर ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया अतिथि गृह में एक कार्यक्रम आहूत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य डा.धर्मेंद्र सिंह ने कहा की आपातकाल कांग्रेस पार्टी की नेता तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी द्वारा लगाया गया काला अध्याय था। सत्ता की लोलूप कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तानाशाही लगाकर संवैधानिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न कर दिया था आज उन्ही के वंशज और नेता गली गली घूमकर लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार करने के साथ ही देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

           हमारे पार्टी की पृष्ठभूमि राष्ट्रवाद से ओत प्रोत रही है, जब भी हमारे सामने सत्ता और विचारधारा में से किसी एक को चुनने का विकल्प रखा गया हमने राष्ट्रवाद और अपनी विचार धारा को चुना। नेहरू सरकार में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित में मंत्री पद को ठोकर मार दी थी। हमारी विचार धारा में देश प्रथम है जबकि अन्य दलों में परिवार प्रथम है। हमारी विचारधारा में धरातल से जुड़ा व्यक्ति ही सबसे ऊंचा है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मोदी जी द्वारा दिया गया वचन है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने पूर्ण बहुमत में आने के बाद अपने घोषणा पत्र में छपे हर वादे को पूरा करने का कार्य किया है। मोदी सरकार के पिछले पांच वर्ष में गरीबों के उत्थान का कार्य किया गया। दूसरे कार्यकाल में मोदी जी ने साहसिक निर्णय करते हुए धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया, जो लोग धमकियां देते थे अब वो अपने बिलों में छिपे बैठे हैं। राम मंदिर बन रहा है, पाकिस्तान और चीन को उनकी भाषा में सख्त जवाब मिल रहा है। मोदी और योगी जैसे नेता धरती पर कभी कभी आते हैं आम जन मानस को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। भारत भूमि हमेशा से राष्ट्रवादियों से भरी पूरी रही है। कितने भी तानाशाह या भ्रष्टाचारी आएं राष्ट्रवादियों ने उनको उनके अंजाम तक पहुंचाया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे दुखद और काला अध्याय था उस काले दिवस के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज़ को हम सब सादर नमन करते हैं। जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज ही के दिन आपातकाल लगाकर कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोटा था, आपातकाल के दंश से हमारा परिवार भी पीड़ित था, देश के अंदर आपातकाल लगाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने अंदर का भय और तानाशाही को दिखाया। आपातकाल लगाकर देश की संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने का काम किया गया। इंद्रा गांधी के तानाशाही को जनता ने अपने मतदान से धूल धूसरित कर दिया। आज उसी कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं जिनके परिवार और पार्टी ने सरेराह लोकतंत्र की हत्या की। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि आपातकाल हमारे देश पर धब्बे के समान है जो हर वर्ष आज के दिन हमारे देश वासियों के घाव को कुरेदता है। नगर में प्रवेश के समय पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने शहीद सुदामा राजभर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की तथा शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर पर सकलदीप राजभर देवेंद्र सिंह मुन्ना दूबे हरिनारायण राजभर विजय राजभर भरतलाल राही गनेश सिंह संतोष सिंह संजय पाण्डेय आनंदप्रताप सिंह राकेश मिश्र संगीता द्विवेदी नूपुर अग्रवाल संजीव जायसवाल संजय वर्मा सीता राय रमेश राय मयंक मद्धेशिया राहुल उपाध्याय विनोद गुप्ता हेमंत राय आशुतोष राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने व्यापारियों से किया संपर्क
बिजली विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज >>