बिजली विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज





 

मऊ। वित्तिय अनियमितता व धोखाधड़ी में विद्युत वितरण निगम मऊ के अधिशासी अभियन्ता सहित 06 लोगो के विरूद्ध थाना कोतवाली पर एफआईआर पंजीकृत किया गया है मिली जानकारी के अनुसार आनन्द पाण्डेय अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल मऊ द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि, वर्ष 2022-2023 में जनपद मऊ में ओ एण्ड एम मद में ई0आर0पी0 प्रणाली पर अपलोड धनराशि रूपया 17,904,884.24 करोड़ के बीजको के भुगतान के सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक, पू0वि0वि0नि0लि0 वाराणसी द्वारा दिनांक 13 जून को तीन जांच समिमियों का गठन किया गया था। जांच समितियों द्वारा यह निष्कर्षित किया गया कि ई0आर0पी0 प्रणाली पर उक्त अपलोड किये गये बीजक/अनुबन्ध प्रपत्र कार्यो का मापन, निविदा/अनुमोदन प्रपत्रों को खण्ड में वर्तमान कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कूटरचित कर ई0आर0पी0 प्रणाली पर अपलोड कर विभिन्न एजेन्सियों को भुगतान कराने का प्रयास कर निगम को गम्भीर वित्तिय हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर विद्युत वितरण निगम लि0 मऊ के अधिशासी अभियन्ता अभिनव तिवारी, रमेश कुमार यादव (तत्कालिक लेखकार कार्य), मिथिलेश कुमार यादव (तत्कालिक कार्यकारी सहायक), घरभरन (लेखकार कार्य), सुमित कुमार यादव (कार्यकारी सहायक), संतोष कुमार सैनी (कार्यकारी सहायक) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 220/23 धारा 420,467,468,471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आपातकाल एक काला अध्ययाय था: धर्मेंद्र सिंह
मऊ में रोडवेज कर्मचारी बैठे धरने पर यात्री परेशान >>