मऊ में रोडवेज कर्मचारी बैठे धरने पर यात्री परेशान

मऊ। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट वाहन आकार सवारी भर रहा था जिसे पूर्व में भी रोडवेज कर्मचारियों द्वारा चेतावनी दी गई थी मगर नही माना और सोमवार को भी रोडवेज परिसर के पास सवारी लेने के लिए पहुंच गया जिससे रोडवेज कर्मी नाराज हो गए और प्राइवेट बस को घेरकर रोडवेज के अंदर ले जाकर खड़ा कर दिए और शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मी जमकर नारेबाजी करने लगे और अपनी बसों को संचालित करने से मना कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया गया और उक्त वाहन पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद रोडवेज कर्मियों ने अपना धरना समाप्त किया। वही रोडवेज कर्मियों के इस धरने के वजह से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

