बालनिकेतन फाटक पर ओवरब्रिज न बनने से जनता परेशान

मऊ। नगर के बाल निकेतन स्थित रेलवे फाटक का हाल काफी बुरा है राहगीरों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है आए दिन लगातार ट्रेनों के आने जाने से जहां लोगों के समय की अनावश्यक बर्बादी होती है तो वहीं रेलवे फाटक की वजह से शहर घंटों के लिए दो हिस्सों में बढ़ जाता है यही हाल मंगलवार को रहा जहां बाल निकेतन रेलवे फाटक सेव कर मऊ जंक्शन वह इंदारा जंक्शन के लिए लगभग 7 ट्रेनें 1 घंटे के अंदर क्रास की जिससे रेलवे फाटक को को ट्रेन क्लास कराने के लिए बंद करना पड़ा । बाल निकेतन पर ओवर ब्रिज की मांग एक लंबे अरसे से की जा रही है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है यहां तक के रेलवे ओवर ब्रिज के लिए मामला न्यायालय तक पहुंच गया लेकिन अभी तक कोई भी निर्णायक स्थिति नहीं बनी कि ओवरब्रिज बनेगा या नहीं बनेगा जब भी वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जब भी पूछा जाता है तो गोलमोल ज़बाब देकर निकल जाते है।

