चचेरे भाई को फसाने के चक्कर में फसा गया सिपाही भाई

मऊ। जमीन विवाद में अपने ही चचेरे भाई को फर्जी तरीके से फसाने के लिए लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी बताया जाता है की मधुबन थाना अन्तर्गत लूट की सूचना दर्ज करायी गयी जिसके अनुसार वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ बलिया के लिए जा रहा था, मिश्रौली बन्धा के पास से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्नी का पर्स जिसमें 7000 हजार रूपये थे और मंगलसूत्र लूट लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/23 धारा 392 भादवि0 का अभियोग अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा विवेचना/जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना मधुबन अन्तर्गत पीआरवी 2279 पर तैनात आरक्षी राघवेन्द्र द्वारा षडयंत्र कर अपने चचेरे भाई को फसाने के लिए एक व्यक्ति से लूट की छूठी सूचना दिलायी गयी थी। उक्त आरक्षी द्वारा वादी मुकदमा को एक पर्स दिया गया था तथा कहा गया था कि लूट की जगह पर उसे फेक देना और पुलिस से बता देना कि लूटेरों द्वारा लूट के वक्त खींचतान में उनका पर्स गिर गया था। पुलिस को मौका मुआयना करते समय यही पर्स मिला था जिसमें एक व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कापी और एकाउन्ट नम्बर लिखा था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जिसके आधार कार्ड की फोटो कापी और खाता नम्बर घटना स्थल से मिला था वह आरक्षी राघवेन्द्र का चचेरा भाई है और इन दोनो लोगां के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। जमीनी विवाद के कारण ही आरक्षी राघवेन्द्र द्वारा षडयंत्र कर अपने चचेरे भाई को मुकदमे मे फसाने के लिए लूट की झूठी सूचना दिलायी गयी थी तथा वादी मुकदमा द्वारा लूट की जगह पर पर्स रखवाया गया था जिसमें वाराणसी के एक व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कापी और एकाउन्ट नम्बर लिखा था। इस सम्बन्ध में थाना मधुबन पर उक्त आरक्षी के विरूद्ध मु0अ0सं0 169/23 धारा 182,120बी,420,506 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। क्षेत्राधिकारी मधुबन की रिपोर्ट पर उक्त आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

