कड़ी सुरक्षा के बीच मना बकरीद का त्यौहार

मऊ। नगर सहित जनपद में गुरुवार को बकरीद का त्यौहार आपसी सौहार्द व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गाया । बकरीद के पर्व पर सुबह लोगो ने नमाज अदा की और उसके बाद जगह जगह कुर्बानी की गई बकरीद के पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जगह जगह पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए ताकि कोई किसी प्रकार का अवरोध न पैदा कर सके साथ ही मोहम्मदाबाद गोहना में ईद उल अजहा पर्व पर गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा पर्व के मौके पर नमाज अदा की बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों द्वारा स्थानीय कस्बे के विभिन्न ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश किया नमाज के दौरान उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद समेत विभिन्न नहीं दिखा एवं मस्जिदों में त्योहार को कुशल पूर्वक संपन्न कराने हेतु मुस्तैदी से डटे रहे पर्व को लेकर उप जिला अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने मुस्लिम भाइयों को बकरीद की मुबारकबाद पेश करते हुए आपसी भाईचारा अमन चैन खुशहाली को लेकर मुबारकबाद दिया नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी की इस मौके पर वलीदपुर कोइरियापार कर्म भात कॉल खैराबाद आदि स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे।

