लगातार बारिश से जलजमाव हो रही लोगो को परेशानी





 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना में सुबह से ही हो रही रुक-रुक की बारिश से जहां मौसम काफी सुहावना हुआ वही सभी ताल तलैया पोखरे नदी पूरी तरह से भर गए हैं जबकि विभिन्न मार्गो पर जलजमाव की स्थिति बनी है एवं कीचड़ लगा हुआ है मजे की बात यह है कि नगर पंचायत द्वारा विभिन्न मार्गो पर इस कदर पानी लगा हुआ है कि लोग इस गंदे पानी से होकर आने जाने के लिए विवश हैं स्थानीय कोतवाली परिसर पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है जबकि स्टेशन रोड से विजय स्तंभ चौक मार्ग पर इतना पानी लगा है कि लोग तमाशा देख रहे हैं जबकि पूर्व में ही प्रशासन द्वारा बार-बार कहने के बाद भी टूटी हुई सड़क का मरम्मत ना कराना एवं पानी की निकासी ना होने से इस सड़कों का गंदा पानी लोगों के दुकानों में भी चला जा रहा है अब लोग यही कह रहे हैं कि नवागत चेयरमैन इंदु देवी के आने से कब तक सड़क बनती है यह एक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है दुकानदारों का बार-बार कहना है कि राजगद्दी के मैदान से शंकर तिराहे तक एवं विजय स्तंभ चौक से शहीद चौराहे तक इस दोनों सड़क का निर्माण अति आवश्यक है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और बरसात के मौसम में तो चलना दूभर है क्षेत्र के दुकानदारों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करा दी जाए



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कड़ी सुरक्षा के बीच मना बकरीद का त्यौहार
शारदा नारायण हॉस्पिटल पर डॉक्टर डे कई कार्यक्रम आयोजित >>