रोटरी क्लब के एडवोकेट अजीत सिंह अध्यक्ष और सौरभ बरनवाल सचिव बने





मऊ। रोटरी क्लब का 44 वां शपथ ग्रहण समारोह बड़ी हर्षोल्लास के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3120 सुनील बंसल जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ..रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन अजीत सिंह (एडवोकेट) और सचिव के रूप में शौरभ बरनवाल ने ली शपथ ... आज दिनांक 04/07/23 दिन मंगलवार को रोटरी क्लब मऊ का 44वां शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ रोटरी मण्डल 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो o सुनील बंसल जी की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया जिसमे रोटेरियन अजीत सिंह (एडवोकेट )को रोटरी क्लब मऊ का अध्यक्ष और शौरभ बरनवाल को सचिव की शपथ दिलाई गयी ..सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को मऊ मऊ की सीमा में प्रवेश करते समय अध्यक्ष क्लब के अजीत सिंह, प्रतीक जायसवाल और अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ स्लम थारू बस्ती पहुचे वहा बच्चो को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के हाथो डेंटल किट, कॉपी,पेंसिल,रबड़, बिस्कुट और मिठाई का वितरण किया गया! तत्पश्चात शिक्षा बिभाग कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल में गवर्नर सुनील बंसल जी द्वारा पौधारोपण किया गया . इसके पश्चात् शारदा नारायण ब्लड बैंक में रोटरी क्लब द्वारा वर्ष पर्यंत चलने वाले राकदान शिविर का डी जी सुनील बंसल ने उद्घाटन किया और रक्तदान कर रहें लोगो का उत्साह वर्धन किया तत्पश्चात उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया . इस अवसर पर बोलते हुए बंसल जी ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है इससे लोगो को जीवन मिलता है उन्होंने समाज के सभी लोगो से सबसे अपील अनुरोध किया कि ऐसे नेक कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए..इसके बाद गाय घाट पहुंच कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शिव मंदिर पर लगे सी सी टी वी कैमरा का उद्घाटन किया और वहां पौधारोपण किया गया..शाम शारदा नारायण के सभागार में आयोजित रोटरी क्लब मऊ के 44वां शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मण्डल 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल जी और विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी देव प्रमोद अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर हर्ष श्रीवास्तव., नगरपालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन तथा एक बच्ची द्वारा गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ. समारोह में आये हुए सभी अतिथियो का डॉ संजय सिंह ने स्वागत किया! रोटरी क्लब मऊ के पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने अपने कार्यकाल में किये गए गए कार्यों को विस्तार से बताया..रोटरी के नव नियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने आगामी वर्ष में अपने क्लब द्वारा किये जाने वाले कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया! रोटरी मण्डल 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल जी ने रोटरी क्लब मऊ के द्वारा किये गए कार्यों कि प्रसंशा की और उन्होंने पूरी दुनिया में रोटरी के द्वारा किये जा रहें सेवा के कार्यों को बिस्तर से बताया और भरोसा दिया कि सेवा के लिए उनकी जब जब और जहाँ भी जरुरत होंगी वो हर कदम पर हमारे साथ है उन्हीने नयी टीम को अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया. समारोह में डिस्ट्रिक्ट सीक्रेटरी देव प्रमोद अगवाल जी, असिस्टेंट गवर्नर हर्ष श्रीवास्तवा जी की उपस्थिति ने क्लब के सभी सदस्यों में एक नयी ऊर्जा का संचार किया. विशिष्ट अतिथि के रूप आये नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन श्री अरशद जी ने अपने सम्बोधन में रोटरी क्लब मऊ द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की और क्लब के अध्यक्ष और सचिव के साथ साथ पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं दी उन्होंने रोटरी क्लब मऊ को हर संभव सहयोग देने का वादा किया...इस समारोह में शैलेन्दर मिश्रा की टीम द्वारा योगा पर अदभुत कार्क्रक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे खूब ही सराहा गया .समारोह में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह,रो o डॉ एस सी तिवारी , डॉ संजय सिंह, रो o डॉ सुजीत सिंह, रो o जे पी मिश्रा सर,रो o शमीम सर, डॉ एच एन सिंह सिंह सर,डॉ अजीत सिंह जी,डॉ अजय सिंह जी,रो o डॉ एम असलम, डॉ अश्विनी सिंह, रो o सचिन्दर सिंह जी, रो o प्रतीक जायसवाल ,डॉ ज्ञानेंदर सिंह , डॉ आसिफ उशमानी साहब, डॉ राजीव वर्मा, डॉ एस खालिद, रो o एस पी दुबे , हरेकृष्ण बरनवाल , रो o निखिल वर्मा, रो o पुनीत श्रीवास्तव, रो o राकेश अग्रवाल, मनीष तानवानी , तेज प्रताप तिवारी,शाहीद कमाल ,क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ असगर अली, सचिव प्रदीप सिंह , शैलेन्दर मिश्रा,इंरव्हील की अध्यक्ष नीलम सर्राफ, मीना अग्रवाल, CWC की सदस्य कंचन तिवारी,गूंज की अध्यक्ष पूजा राय,सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिद्वार राय जी,राजेश सिंह एडवोकेट, सुनील कुमार सिंह एडवोकेट, बिजय सिंह,रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, सचिव विशाल, रो o सुशील अग्रवाल, शौरभ बरनवाल आदि उपस्थित रहें...इस समारोह का संचालन डॉ एस सी तिवारी और अध्यक्षता डॉ संजय सिंह ने किया रोटरी क्लब मऊ के सचिव ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ...



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण का लाए कानून, नहीं तो होगा पूरे देश में प्रदर्शन : रविंद्र गुर्जर 
चार साल से लोकसभा में नही उठी घोसी लोकसभा की आवाज >>