चार साल से लोकसभा में नही उठी घोसी लोकसभा की आवाज





मऊ। चुनावी सीजन शुरू होते ही बड़े से बड़े नेता आते है और बड़ी बड़ी चुनावी वादे कर अपने उड़न खटोले से उड़ जाते जाते है तो वही लोकसभा सभा चुनाव के दौरान कौन उम्मीदवार चुनाव जीत सकता है इसका विशेष ध्यान रखा जाता उसकी छवि और वो अपने क्षेत्र में कितना काम कर जनता की समस्या निदान कर सकेगा शायद ही कोई राजनीतिक दल इसकी परवाह करता है। कुछ ऐसा ही नजारा चार साल से घोसी लोकसभा का है घोसी लोकसभा से बसपा के टिकट पर अतुल राय लोकसभा का चुनाव लडे और जनता को उम्मीद जगी की कोई उनकी बातो को दिल्ली तक पहुंचाएगा और विकास की पटकथा लिखेगा शिक्षा और रोजगार के नए नए आयाम तलाशेगा ताकि जनपद के युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए किसी जनपद के बाहर नहीं जाना पड़ेगा और जनता ने विश्वास के साथ अतुल राय को अपना प्रचंड बहुमत दिया और वो घोसी से सीधे दिल्ली पहुंच गए । मगर घोसी के वोटरों ने जिस तरह से अतुल राय को बहुत दिया ताकि घोसी लोकसभा के विकास की आवाज दमदारी से लोकसभा में उठेगी मगर इसका उल्टा हो गया लोकसभा में घोसी लोकसभा के विकास की आवाज तो उठना दूर घोसी लोकसभा का नेतृत्व करेनवाला चुनाव जीतने के बाद से ही जेल में है और इन चार सालों से घोसी लोकसभा की आवाज लोकसभा के पटल पर नहीं सुनाई दी। वही एक बार फिर 2024 में लोकसभा का चुनाव प्रस्तावित है तो क्या इस बार भी राजनीति दल सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे या जो घोसी लोकसभा के लोगो की आवाज सदन में उठा कर उनकी समस्याओं का निराकरण करा सके। वही घोसी लोकसभा की जनता इन चार सालों से अपने सांसद को देखने के लिए तरस गई है। तो वही आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर सांसद अतुल राय पर विश्वास करेगी जो चार सालों में एक बार भी सदन में जनता की आवाज नहीं उठा सके या फिर किसी और पर विश्वास जताएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रोटरी क्लब के एडवोकेट अजीत सिंह अध्यक्ष और सौरभ बरनवाल सचिव बने
उर्जा मंत्री जी जर्जर तारों के भरोसे कैसे पहुंचेगी लोगो के घरों तक बिजली? >>