उर्जा मंत्री जी जर्जर तारों के भरोसे कैसे पहुंचेगी लोगो के घरों तक बिजली?





आधुनिकता के इस दौर में विकास को लेकर नए नए आयाम लिखे जा रहे है। विकास की रफ्तार को गति देने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से तेज चलने वाली ट्रेनों का परिचालन जगह जगह शुरू किया गया जा रहा है लेकिन इन विकास की रफ्तार में पलीता लगाने का सबसे अधिक कार्य कोई कर रहा है तो वो है बिजली विभाग जहा बिजली विभाग आम जनमानस को 18 से 22 घंटे बिजली देने का आदेश कागजों में दे तो रहा है मगर उसको धरातल पर उतारने में उसके अपने अधिकारी और कर्मचारी को ही पसीना छूट जा रहा है। और इसका मुख्य कारण जर्जर तारे है । जनपद के उर्जा मंत्री होने के एक साल बाद भी बिजली की व्यवस्था और संसाधनों में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला तो वही बिजली की व्यवस्था जर्जर तारों के दम पर चल रही है और इसका असर यह है की आम जनमानस को इस भीषण गर्मी और उमस में जर्जर तार होने की वजह से लोगो को लो वोल्टेज से दो चार होना पड़ रहा है तो वही देर रात बिजली के जर्जर तार टूट जाना से आम जनमानस को 18 से24 घंटे बिजली देने का वाद भी धाराशाही हो जा रहा है। आम जनमास में ये चर्चा आए दिन बनी रहती है की जिले के उर्जा मंत्री है मगर न तो जर्जर तार बदले जा रहे और नही संसाधन बढ़ाए जा रहे और रात में हो रही बिजली की कटौती से देर रात जगना पड़ जाता है जिससे बच्चो को स्कूल जाने और आफिस जाने में देर हो जाती है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चार साल से लोकसभा में नही उठी घोसी लोकसभा की आवाज
जिलाधिकारी मऊ ने तीन लोगो को किया जिला बदर >>