फेरी वाला बनकर दिन में करता था घरों की रेकी और उसके साथी रात में चोरी





 

मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर, चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी का एक मोबाइलफोन व विभिन्न जगहो से चोरी किये गये भारी मात्रा में आभूषण तथा आभूषण बेच कर प्राप्त 01 लाख 40 हजार रूपये बरामद किये गये।

पूछताछ में उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपना नाम आशीष दुबे पुत्र संकठा दुबे निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली हालपता कांशी राम आवास सुलतानपुर थाना सरायलखंसी, कृष्णा पाण्डेय पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी विवेकानन्द कालोनी लालपुर थाना कैन्ट जनपद वाराणसी, अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी छतरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ, हालपता कांशी राम आवास कन्धेरी थाना सरायलखंसी, संदीप कुमार राजभर पुत्र शिवकुमार निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्म्मदाबाद जनपद मऊ हालपता देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी थाना सरायलखंसी बताया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह सभी आभूषण हम लोगो द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी किये गये है जिसको चुरा कर हम लोग संदीप कुमार राजभर देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी के यहा बेच देते है उसी आभूषण बेच का 01 लाख 40 हजार रूपया हम लोगो के पास से बरामद हुआ है और अन्य रूपये खर्च हो गये है। जब और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग यहा जनपद मऊ में चोरी करने आये थे हमारे साथी दिन में गाव-गांव जाकर रेकी करते है, कृष्णा पाण्डेय जो की फेरी का काम करता है जो दिन भर गली मुहल्लो में घुम-घुम कर रेकी कर चोरी करने लायक घर के बारे में हमे जानकारी देता है तब हम लोग रात्रि में जाकर ताला तोडकर या छत के सहारे जाकर चोरी की घटना को अन्जाम देते है। करीब एक माह पहले ग्राम ठकुरमनपुर में जेवरात व रूपये इनके द्वारा चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 218/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। रेलवे लाइन के किनारे किन्नुपुर में बास के सहारे घर में उतर कर जेवरात व रूपये चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 211/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। 3-4 दिन पहले बुनकर कालोनी के बगल में चांदमारी इमिलिया के पास बने मकान में दिवाल फांद कर ताला तोड़ कर जेवरात व करीब 28 हजार रूपये चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 232/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। कन्धेरी आवास के पश्चिम किनारे पर बने छोटे से आवास में कुद कर जेवरात व रूपये चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 221/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। करीब एक महिन पहले ग्राम परदहा में एक मकान में चोरी किये थे जिसमें आभूषण के साथ मोबाइल भी चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 202/23 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। थाना कोपागंज अन्तर्गत गांव खुखुन्दवा में भी इनके द्वारा चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोपागंज पर मु0अ0सं0 193/23 धारा 380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है।. थाना कोपागंज अन्तर्गत ही चेलराम का पुरा में भी इनके द्वारा एक मन्दिर की घन्टी व छतरी चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोपागंज पर 18/23 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।इनके द्वारा थाना मधुबन क्षेत्र में भी जुन माह में चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध थाना मधुबन पर मु0अ0सं0 162/23 धारा 457,380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अन्य आभूषणों के सम्बन्ध में जब पूछा गया तो संदीप कुमार राजभर दुकानदार देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी द्वारा बताया गया कि अन्य आभूषणों को गलाकर दूसरा आभूषण बनाकर बेच दिया हु। बरामद हीरो मोटरसाइकिल को जब चेक किया तो उसका नम्बर किसी दुसरे मोटरसाइकिल बजाज अवेन्जर का ज्ञात हुआ। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल हम लोग जौनपुर से चोरी किये है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 457,380,411,413,414,475,482 भादवि0 व धारा 3/7/25 आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी मऊ ने तीन लोगो को किया जिला बदर
सामुदायिक सहयोग से शिक्षा की होगी राह आसान - संतोष कुमार उपाध्याय* >>