सामुदायिक सहयोग से शिक्षा की होगी राह आसान - संतोष कुमार उपाध्याय*

मऊ। घोसी ब्लाक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में प्रधानाध्यापक रामविलास भारती के नेतृव में अभिभावक-अध्यापक बैठक एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव, डीबीटी, निपुण भारत एवं गुणवत्ता संवर्धन के संबंध में चर्चा-परिचर्चा की गई तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं आयुषी, सबा परवीन, ममता, निर्जला, सरस्वती, स्वाति, ज्योति एवं उनको अभिभावकों को मेडल पाठ्य सामग्री तथा चंदौली के लिए स्थान्तरित शिक्षक ललित राहुल को अंगवस्त्र तथा जनपद मऊ में कार्यरत व देवरिया के लिए स्थान्तरित खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं आर.पी. राम को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय एवं खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम, सुनील कुमार सिंह, एस. आर.जी. अरविंद पांडेय, प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भरती द्वारा सम्मानित किया गया। तो वहीं विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती द्वारा मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को अशोक स्तंभ स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही होगी शिक्षा की राह आसान, क्योंकि बच्चे हमारे भविष्य हैं, इनके भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों, अभिभावकों एवं हम सभी की है। हम सबको मिलकर इन्हें निपुण बनाना होगा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हम सबको मिलकर करनी होगी पहल, तभी निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ संतोष कुमार उपाध्याय ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.रामविलास भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामविलास भारती जैसे शिक्षक जनपद में और भी हो जाए तो हम जिले को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। भारती जी का विद्यालय आश्चर्यचकित कर देने वाला सुंदर एवं शैक्षिक रूप से समृद्ध एवं उत्कृष्ट है, आकर्षक भौतिक परिवेश व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डॉ. भारती जी का अन्य शिक्षकों को अनुकरण करना चाहिए। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के प्रति डॉ. रामविलास भारती का समर्पण एवं लगाव अद्वितीय एवं शिक्षक समाज के लिए अनुकरणीय है। वही खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. राम ने कहा की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहने की जरूरत है। डॉ. भारती एक शिक्षक के रूप में ही नही बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी विशिष्ट पहचान रखते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम ने कहा कि इस तरह की बैठक कर अभिभावकों से संवाद करने की जरूरत है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अभिभावको और शिक्षकों का समन्वय आवश्य है। एसआरजी अरविंद कुमार पांडे ने बच्चों के नामांकन, ठहराव, निपुण भारत आदि पर चर्चा करते हुए जनपद को निपुण बनाने की बात कही।
अंत में संचालन एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबका दायित्व है कि बच्चों को सपना दिखएं, उनके लक्ष्य निर्धारण करने में मदद करें। अभिभावकों और बच्चों के लगातार संपर्क में बने रहें तभी बच्चों के सपनो को पूरा कराते हुए एक बेहतर समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्य क्रम की अध्यक्षता बालचन्द राम व संचालन डॉ. रामविलास भारती ने किया इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम, संजीव सिंह, सुनील सिंह एवं आर.पी. राम के साथ एस. आर. जी. अरविंद पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष बदामी, जितेंद्र सिंह, शिक्षक तुझे सलाम शिक्षक रणवीर सिंह, ललित कुमार राहुल, संजय सिंह, अरविंद कुमार आर्य, दयाशंकर यादव, आलोक, डॉ. तेजभान, सत्य प्रकाश, विंध्यवासिनी, मंजू ,कन्हैया, बृजेश आगर ,मेहंदी रजा, संतोष कुमार, संगीता देवी, सुभावती देवी, रजनी देवी, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे

