रानीपुर थाना क्षेत्र में मिला 15 वर्षीय बालिका का शव

रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 15 वर्षीय बालिका का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को जैसे ही स्कूल में शव मिलने की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में थाना अध्यक्ष रानीपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी उक्त घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे व पुलिस उपमहानिरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के तह तक पहुंचने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम बुला ली गई। जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। युवती के परिजनों का का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है की शनिवार की शाम से कुछ पता नहीं चल रहा था जिसकी काफी खोज बीन की गई मगर कोई जानकारी नहीं नही मिली। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है की युवती स्कूल में कैसे पहुंची और यह घटना कैसे हुई।

