धूमधाम से मना नगर विकास मंत्री का जन्म दिन

मऊ। नगर विकास व उर्जा मंत्री एके शर्मा का 61 वा जन्मदिन भाजपा नेता सूरज राय के नेतृत्व में बलिया मोड़ स्थित सेल्फी प्वाइंट पर केक काट धूम धाम से मनाया गया। जन्म दिन पर सफाई कर्मियों को फल व मिठाई दिए साथ ही बरसात के इस सफाई कर्मी सफाई के दौरान बरसात में भीग जाते थे जिसको देखते हुए उन्हें रेन कोट भी वितरण किया गया। भाजपा नेता सूरज राय ने श्री शर्मा के जन्म दिन पर कहा कि आज मंत्री जी का 61वा जन्म दिन मनाया जा रहा है और वे लगातार प्रयास रत है किस प्रकार से नगर को साफ सुथरा रखा जाय इसके लिए हम लोग भी शपथ लेते है हम सभी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे और लगातार हो रहे विकास कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का काम करेंगेइस अवसर पे सर्वेश राय, राजेश राय, सैलेन्दर राय, अकित कुमार, रंगा लाल,स्वराज सिंह रानू, हिमांशु राय, अजय कुमार, अरशद अंसारी आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

