पिपरीडीह सहित दस ट्रांसफार्मर का भार बढ़ाने के लिए एमएलसी ने लिखा पत्र





मऊ। बिजली की बढ़ती हुई मांग और लो वोल्टेज से जूझ रहे पिपरीडीह के ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर पिपरीडीह में ब्रह्मदेव सिंह की ट्यूबेल के बगल में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को 100 केवीए पंचायत भवन के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को 63 केवीए व शराब भट्टी के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 250 केवीए करने के लिए पत्र लिखा है। जिससे आए दिन बढ़ रही बिजली की खपत और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके। साथ ही एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अहिलाद महुआर सहित कुल दस ट्रांसफार्मर की भार क्षमता को तत्काल बढ़ा कर लोगो को ओवर लोड से निजात मिल सके।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अवैध अतिक्रमण पर पखईपुर में चला बुलडोजर
कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी का सम्मान : केशव प्रसाद मौर्य >>