कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी का सम्मान : केशव प्रसाद मौर्य





 

मऊ। सूबे  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत सभागार में जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की तथा उनसे सीधा संवाद किया। श्री मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके विचारों को जाना तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी सरकार की ताकत है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ऊर्जा हैं। चुनाव में सरकार की हर छोटी बड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को भाजपा के कार्यकर्ता निःस्वर्थ भाव से जन जन तक पहुंचाते हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान है जिनके सहयोग के बिना हमारे राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा है। आगामी लोकसभा में हम हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में हमारी राष्ट्रवाद की सरकार को मजबूती से स्थापित करेंगे उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा की किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियम विरुद्ध कार्य करने का अधिकार नहीं है हमारी सरकार पारदर्शिता की द्योतक है। प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी का सम्मान है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद से संबंधित सड़क पानी बिजली तथा राजस्व इत्यादि समस्याओं का ज्ञापन लेते हुए अधिकारियों से वार्ता करके यथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर सहजानंद राय,देवेंद्र सिंह,मुन्ना दूबे,मनोज राय,विजय राजभर,सुनील कुमार गुप्ता,उत्पल राय,विजय नारायण शर्मा,अशोक सिंह,आनंद प्रताप सिंह,राकेश मिश्र,डा0 एच एन सिंह,नूपुर अग्रवाल,अनिल श्रीवास्तव,संगीता द्विवेदी,संतोष सिंह,संतोष राय,मुन्ना राजभर,सत्यमित्र सिंह,भारत भीम,अंजनी सिंह,कृष्ण कांत राय,राघवेंद्र शर्मा,रामप्रवेश राजभर,सचिंद्र सिंह,मयंक मद्धेशिया,राहुल उपाध्याय,सुनील यादव,पुनीत यादव,इंद्रदेव प्रसाद,हेमंत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पिपरीडीह सहित दस ट्रांसफार्मर का भार बढ़ाने के लिए एमएलसी ने लिखा पत्र
रोटरी क्लब मऊ ने शुरू किया टीकाकरण अभियान >>