भाजपा नेता पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का आगमन कल

मऊ। पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का आगमन कल दिन में जनपद मऊ में होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का आगमन कल दोपहर को जनपद में होगा। पूर्व मंत्री लखनऊ से सड़क के रास्ते से आजमगढ़ होते जनपद मऊ में प्रवेश करेंगे जहां मोहम्मदाबाद कैलेंडर चौराहे पर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की पूर्व मंत्री मोहम्मदाबाद के रास्ते नदावासराय होते हुए अपने समर्थकों के साथ घोसी जाएंगे जिसके बाद घोसी से भ्रमण करते हुए जनपद कार्यालय मऊ लगभग 4 बजे पहुंचेंगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

