तीसरी आंख से शहर पर नजर रखेगी पुलिस





मऊ । पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे महा अभियान ऑपरेशन दृष्टि जिससे कि सभी संवेदनशील स्थानों पर जन सहयोग एवं सरकारी साधनों से कैमरे लगाने की प्रक्रिया की जा रही है, के अंतर्गत जनपद मऊ पुलिस द्वारा प्रत्येक थाने में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष में संबंधित थाना स्तर के कम्यूटर भिज्ञ कार्मिकों द्वारा आईपी कैमरा के फीड की लाइव मॉनिटरिंग किये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय द्वारा थाना दक्षिणटोला व मुहम्मदाबाद में आयोजित सीसीटीवी जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीसीटीवी की उपयोगिता के सम्बन्ध में गहन प्रकाश डालते हुये सभी जनपदवासियों/आमजन से अपील/अनुरोध किया गया कि सभी लोग अपने घर के सामने, दुकान व महत्वपूर्ण जगहो पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए। सीसीटीवी आमजन में सुरक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है इससे किसी अपराध के अनावरण, चोरी की घटनाए या फिर ऐसे कार्य जिसमें किसी को कोई बेवजह परेशान कर रहा है आदि का अनावरण करने में सफलता मिलती है। कानूनी मामलों में अक्सर, लूट तथा अन्य तरह के अपराधों में वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे द्वारा कैद की गई तस्वीर अथवा वीडियो, पुलिस को उस अपराधी के खिलाफ एक पक्के सबूत के रूप में कोर्ट में दाखिल करने में बहुत उपयोगी होती है। सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता पर की गई शोध के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों के प्रयोग से अपराध दर में 51 प्रतिशत तक की कमी आई है। सीसीटीवी महत्वपूर्ण स्थानों, दुकानो आदि में लगाने से अपराधी अपराध करने में घबराते है और सीसीटीवी की नजर में आने से अपराधी पकड़े भी जाते हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और आपके घर में चोरी होती है तो सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोर का आसानी से पता लगाया जा सकता है और चोर सीसीटीवी कैमरा दिखने पर चोरी भी नहीं करते। इसके अलावा अगर आप अपने किसी बिजनेस या दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति से काम करवाते हैं, तो सीसीटीवी के जरिए आप उस पर भी नजर रख सकते हैं। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न सीसीटीवी कैमरों जैसे पीटीजेड (पैन टिल्ट जूम), एएनपीआर कैमरे (आटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकाग्निेशन) इत्यादि के विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुये कैमरों के रखरखाव नियमित रुप से चेक करते रहने तथा डीवीआर को सुरक्षित रखने इत्यादि अहम जानकारियों का बोध कराया गया।

       साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के कई अपराधों के सफल अनावरण पर प्रकाश डालते हुये जैसे रिवाल्वर चोरी, गहने चोरी, मोबाइल के दुकान में चोरी का अनावरण सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया तथा थाना घोसी अन्तर्गत शराब के ठेके में हो रही चोरी को वहा पर आइपी कैमरा लगे होने के कारण चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया इत्यादि घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज की महत्ता का बोध कराया गया।

           इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री महेश सिंह अत्री द्वारा जनपद बिजनौर की एक घटना का जिक्र करते हुये बताया गया एक किराये के मकान में 04 लोग रहते थे तथा मकान मालिक को बढ़िया किराया देते थे जिससे मकान मालिक द्वारा उनके बारे में न तो कोई जांच/पड़ताल की गयी थी और नही पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था। उक्त चारों किरायेदारों द्वारा उस कमरे में बम बनाने का कार्य किया जा रहा था कि एक दिन उस जगह पर विष्फोट हो गया तो उक्त चारों भाग गये, जिनके बारे किसी को कोई जानकारी नही थी। तत्पश्चात वे लोग शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस कर लिये गये जो मध्य प्रदेश के रहने वाले तथा प्रतिबन्धित संगठन के सदस्य थे। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, पत्रकार बन्धु एवं सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा नेता पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का आगमन कल 
उप चुनाव की नब्ज टटोलने घोसी आ रहे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री >>