उप चुनाव की नब्ज टटोलने घोसी आ रहे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री





घोसी विधानसभा उपचुनाव का नामांकन 17 अगस्त तक किया जाएगा। इस बीच भाजपा से दारा सिंह चौहान विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे इसी को देखते हुए और पार्टी के स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की गुटबाजी न हो इसको लेकर प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने में कोई कोर कसर न बचे इसके लिए उनका भी आगमन घोसी हो रहा है। जहां वे संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके अंदर ऊर्जा का संचार करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के अंदर पैदा नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। इस उप चुनाव को लेकर जहां भाजपा से भी कई दावेदार थे और सामान्य चुनाव में भी चुनाव लड़े थे उनके साथ भी बैठक कर उनकी नाराज़गियों को दूर करेंगे और दो दिनों तक घोसी विधानसभा की नब्ज टटोल दारा की जीत सुनिश्चित कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तीसरी आंख से शहर पर नजर रखेगी पुलिस
सपा ने उतारा पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को घोसी से मैदान में >>