शारदा नारायण की नर्सिंग विद्यार्थिंयों ने लहराया दो सौ मीटर का तिरंगा

मऊ। शारदा नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस गडवा के विद्यार्थियों द्वारा कालेज परिसर से पहसा बाजार तक दो सौ मीटर का तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा जैसे देशभक्ति गीतों का नारा लगाते रहे। हाथों में बैनर व पोस्टर के साथ बढ़ते काफिले को देखकर क्षेत्रवासियों ने उनके साथ देशभक्ति गीतों पर साथ दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या एम मंजू, प्रबंधक शिवकुमार सिंह के साथ सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

