अजय सिंह योगी सेवक ने किया शहीदों के परिजनों को सम्मानित





मऊ। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ के द्वारा विगत 5 वर्षो की भांति इस वर्ष भी ढेकुलियाघाट श्री त्रिदेव मन्दिर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व् शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे शहीद सुदामा राजभर की पत्नी आशा देवी ,शहीद हवलदार गणेश यादव के पिता  विश्वनाथ यादव ,शहीद रामकुंवर यादव के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व सुदामा चौहान के पुत्र  सबधन चौहान. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं विद्याधर त्रिपाठी के भतीजा  सूर्यकुमार त्रिपाठी लोकतंत्र रक्षक  अलगू गुप्ता का पाँव पखार कर अंगवस्त्र व् प्रशस्ति पत्र दिया गया।उक् अवसर पर  दिग्विजय राय ने कहा की ये लोग हमारे देश के अनमोल रत्न हैं इनको सम्मानित करना गर्व की बात है।अजय सिंह योगी सेवक ने कहा की जो देश को आजाद या देश की रक्षा के लिए अपने आपको समर्पित कर दिए उनके लिए हम सबको कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए और ये तभी सम्भव है जब इनको पुरे जनपद के सामने इस तरह के आयोजनों के माध्यम से लाया जाय।इनके त्याग और समर्पण की वजह से ही आज हम आजादी के 76 वर्ष मना रहे हैं इसलिए स्वतन्त्रता दिवस पूर्व संध्या पर अपने अपने क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व् शहीद परिवारों को सम्मानित अवश्य किया जाना चाहिए।डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा की देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों को या उनके परिवार को सम्मान दिए बगैर आजादी का जश्न अधूरा रहता है।उक्त अवसर पर रिंकू गोश्वामी महावीर विश्वकर्मा प्रेमसागर निषाद बालाजी मनोज कुमार राजू मौर्या जीतेन्द्र गुप्ता हिमांशु वर्मा गुलशन चौहान सुमित विश्वकर्मा दुर्गा प्रसाद द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शारदा नारायण की नर्सिंग विद्यार्थिंयों ने लहराया दो सौ मीटर का तिरंगा
दारा सिंह चौहान के नामांकन में दिग्गजों का आगमन >>