दारा सिंह चौहान के नामांकन में दिग्गजों का आगमन

घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का बुधवार को नामांकन होना सुनिश्चित हुआ है दारा सिंह चौहान के नामांकन में भाजपा और सहयोगी दलों के दिग्गज नेताओं का कोपागंज के बापू इण्टर कालेज के मैदान में 11 बजे दिन में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद जी, अपनादल के नेता आशीष पटेल बापू इण्टर कालेज के मैदान में नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

