भाजपा के लिए कुर्सी छोड़ने वाले को भाजपा ने छोड़ा

मऊ। जिसने मुख्यमंत्री के लिए अपनी विधान परिषद सदस्य की कुर्सी छोड़ी आज उसे भाजपा ने छोड़ दिया है । पूर्वाचल की राजनीति में अपनी अच्छी खासी पकड़ रखने वाले विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह को भाजपा ने साइड लाइन कर दिया है। पूर्वांचल के दो जिलों आजमगढ़ और मऊ में विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। अपनी इसी पकड़ के बदौलत विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव में यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की लेकिन भाजपा ने विक्रांत की दावेदारी खारिज कर फूलपुर से पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया। नाराज विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने पुत्र को निर्दल चुनाव मैदान में उतार दिया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें पार्टी के विरुद्ध कार्य न करने की हिदायत दी गई। मगर उन्होंने इसकी परवाह नही की और जिसका नतीजा रखा की भाजपा से उन्हें निकल दिया गया। भाजपा से निकाले जाने के बावजूद उन्होंने अपने पुत्र को चुनाव लड़वा कर विधान परिषद सदस्य बनवाने में कामयाब रहे। आजमगढ़ में लोकसभा के उपचुनाव घोषित हो गए है तो यशवंत सिंह व उनके समर्थको को लगा की एक बार फिर भाजपा में वापसी होगी मगर उस पर भाजपा नेतृत्व ने कोई विचार नहीं किया और यशवंत सिंह की वापसी अटक गई। यशवंत सिंह घोसी लोकसभा के दावेदार भी माने जा रहे है। इन दिनों घोसी विधानसभा उपचुनाव में भी यशवंत सिंह की भाजपा में वापसी मुश्किल में दिख रही है।

