दारा सिंह चौहान के समर्थन में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

मऊ।विधानसभा उप निर्वाचन के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में होने वाले उप निर्वाचन हेतु नामांकन के सातवे दिन आज कुल 07 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि सातवे दिन कुल 07 नामांकन पत्र बिके तथा आज 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान तीन सेट में राजकुमार चौहान आम जनता पार्टी से, मुन्नी लाल चौहान जनता क्रांति पार्टी एवं सुनील चौहान ने जन राज्य पार्टी से हर प्रत्याशियों द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस प्रकार उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से प्रारंभ नामांकन प्रक्रिया में अबतक कुल 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।

