आखिर सपा नेता रमेश दुबे ने क्यों थामा भाजपा का दामन

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा द्वारा कोपागंज के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया था । जहा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। भाजपा के दोनो शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे रमेश दुबे ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा खेमे में जाते ही सपाई से भाजपाई बने रमेश दुबे ने कहा कि लगातार सपा नेता द्वारा हमारे धर्म और संस्कृति पर हमले किए जा रहे थे उसके बाद भी सपा अध्यक्ष उनका कद बढ़ा रहे थे उन्हें विधान परिषद फिर वाले बाद राष्ट्रीय महासचिव तक बना दिया गया। जिससे मैं काफी दुखी था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नीतियों में विश्वास कर भाजपा का दामन पकड़ा है और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रमेश दुबे को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

