सपा के सुधाकर सिंह ने दाखिल की नामांकन

घोसी उपचुनाव कुल 17 लोगो ने भरा नामांकन
मऊ। विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में होने वाले उप निर्वाचन हेतु नामांकन के अंतिम दिन भी 02 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन आज 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र घोसी के उप निर्वाचन हेतु कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह ने चार सेट में, अफरोज आलम ने जन अधिकार पार्टी से दो सेट में, पीस पार्टी से 2 प्रत्याशियों क्रमशःसनाउल्लाह आज़मी एवं सलाउद्दीन अंसारी ने एक सेट में, रविंद्र प्रताप सिंह ने बहुजन मुक्ति पार्टी से एक सेट में, डॉ0 चंद्रजीत ने निर्दल से एक सेट में, अरविंद कुमार चौहान ने निर्दल से एक सेट में,ओम प्रकाश चौहान ने राष्ट्रीय जनवादी पार्टी से एक सेट में, विनय कुमार ने निर्दल से एक सेट में,रमेश पांडे ने निर्दल से एक सेट में, इस्माइल अंसारी ने आवामी पिछड़ा पार्टी से एक सेट में, अरविंद कुमार राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से एक सेट में तथा राम अवतार गुप्त ने निर्दल से एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस प्रकार उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2023 से प्रारंभ नामांकन प्रक्रिया में कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कल दिनांक 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 21 अगस्त को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा। नामांकन पत्र दाखिल के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

