उप मुख्यमंत्री मऊ में कल

मऊ। घोसी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर की चुनावी दौड़ को रफ्तार देने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल दोपहर से जिले में प्रवास के लिए आएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने बताया के उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल दोपहर में एक बजे केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचेंगे।
मीडिया प्रभारी ने बताया की उपमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी की समीक्षा हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा रैली की सफलता हेतु उचित दिशानिर्देश देने के साथ ही प्रधानमंत्री की रैली में सम्मिलित होंगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

