प्रकाश हॉस्पिटल में 14 से 21जून तक चलेगा रक्तदान शिविर

मऊ। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रकाश हास्पिटल एंव ट्रामा सेन्टर के ब्लड बैंक सेन्टर में विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश हास्पिटल एवं बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के डायरेक्टर डा० मनीष कुमार राय ने स्वंम रक्तदान करते हुए सभी लोगों से कहा कि इस रक्तदान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता है। अतः आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। जिससे किसी भी मरीज को ब्लड की कमी न हो। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर दिनांक 14.06.2024 से 21.00.2024 तक चलेगा और आप सभी किसी भी समय आकर रक्तदान कर सकते है। शिविर में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रशिशु प्रकाश नर्सिंग कालेज एवं प्रकाश हास्पिटल के चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। आज कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें डा० नितिश राय (न्यूरो सर्जन), डा0 राकेश सिंह (डेन्टल रोग), डा0 अभिजीत राय (गैस्ट्रोलोजी), के साथ वैभव सिंह (लेखपाल), नीरज सिंह, राहुल यादव, इमरान खान, अविनाश, विजय शंकर आदि लोगो ने रक्तदान किया।
I

