जीवन के लिए प्राणवायु है योगः डॉ संजय सिंह

*-शारदा नारायण हास्पिटल व नर्सिंग कालेज में हुआ विहंगम योग कार्यक्रम*
*-एसएनएच में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 89 की जांच*
मऊः यम-नियम, प्रत्याहार, आसन, प्राणायाम, ध्यान, धारणा और समाधि ही अष्टांग योग हैं। इसकी संपूर्णता से शरीर को उर्जा मिलने के साथ ही व्यक्तित्व का भी विकास होता है। योग का आशय ही जोड़ है। आंतरिक व वाह्य उर्जा के समन्वित विकास में योग की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नियमित योग से तन-मन दोनों स्वस्थ रहता है। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने से निरोगी काया के साथ स्वस्थ अंतर्मन का विकास होता है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह बातें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में कही।
इसके उपरांत शारदा नारायण नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज पहसा गड़वा पर आयोजित योग कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसन के माध्यम से योग कराया। इस दौरान गुणवत्ता प्रबंधक सुष्मिता सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, डॉ खालिद, सौरभ बर्नवाल, मैनेजर शिवकुमार सिंह, प्राचार्य ए मंजु आदि ने तत्परता से प्रतिभाग किया। दूसरी ओर योग दिवस शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम में 89 लोगों का ब्लडप्रेशर, शुगर, लिपिट प्रोफाइल, सांस व हार्ट स्ट्रैस की जांचकर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

