माफिया रमेश सिंह काका ने बेटे पर चलाई गोली, केस दर्ज





 मऊ : सायलखंसी थाना के कैथवली गांव निवासी माफिया रमेश सिंह काका के बेटे सुधीर सिंह ने अपने पिता केस दर्ज कराया है। माफिया के बेटे ने पिता पर मारने पीटने और फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुधीर सिंह ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर पिता रमेश सिंह काका गाली देने के साथ मारने लगे। इसके बाद जान से मारने की नियत से पिता ने मेरे ऊपर फायरिंग कर दिए। जिसमें बाल बाल बच गया। इसके बाद भी जान से मारने की धमकी देते रहे। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने माफिया पिता रमेश सिंह काका पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में लघु एवं मध्यम उद्यम विकास को लेकर क्यों हुआ एक्सपर्ट का जमावड़ा
ननिहाल में जमीन पर बिछे पुआल पर सो रहे भाई-बहन की सर्पदंश से मौत >>