ननिहाल में जमीन पर बिछे पुआल पर सो रहे भाई-बहन की सर्पदंश से मौत





 

 

 

 

मऊ : ननिहाल में सोमवार की रात सर्पदंश के शिकार भाई-बहन की फातिमा अस्पताल में मौत हो गई। इससे दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

हलधरपुर थाना के बढ़या गांव निवासी योगेश यादव का एकलौता बेटा साढ़े तीन वर्षीय अंश और पांच वर्षीय बेटी अनन्या अपनी मां प्रिया के साथ ननिहाल गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के बढ़ईपुर गांव गए थे। यहां पर भाई-बहन सोमवार की रात लगभग रात सात बजे जमीन पर बिछे पुवाल पर मां और नानी के साथ सो गए। देर रात मां दोनों को दूध पिलाने के लिए जगाने लगी। इसपर दोनों के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। यह देख मां शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर स्वजन सहित पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। फौरन दोनों को नगर के फातिमा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी इजराइल जाने के लिए आजमगढ़ टिकट लेने गए पिता योगेश यादव को ससुराल के लोगों ने दी। सूचना मिलते ही पिता अस्पताल पहुंच गया। यहां से दोनों के शव को लेकर रात में गांव पहुंचा। भाई-बहन का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मंगलवार को दोनों भाई बहन का अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित घाघरा तट पर किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< माफिया रमेश सिंह काका ने बेटे पर चलाई गोली, केस दर्ज
विद्युत भंडारण केंद्र का सहायक स्टोर कीपर गबन का दोषी, पांच वर्ष की सजा व जुर्माना >>