पेट्रोल-डीजल के दाम के बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी के निर्देश पर व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की बेलगाम मूल्यवृद्धि तथा तीन कृषि काले कानून के विरोध में मऊ ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे सोनीधापा के मैदान से जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक 3 किलोमीटर पद यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था कि पुलिस दल बल के साथ आ धमकी और पदयात्रा को फोर्स के बल पर रोक दिया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा ये सरकार पुलिस के बल पर हमारी मांग व आवाज़ को नही रोक सकती पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि से और महंगाई बढ़ेगी पहले ही महामारी से परेशान गरीब मजदूर महंगाई की मार झेलने को मजबूर होगा। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी वृद्धि की गयी है जब तेल की अन्तर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट हुई है। 2014 में पेट्रोल की अन्तर्राष्ट्रीय मूल कीमत रूपये 47.12 थी जो 2021 में घटकर रू0 29.34 हो गयी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वर्तमान आसमानी उछाल का मुख्य कारण केन्द्र सरकार द्वारा की गयी एक्साइज ड्यूटी में 38 प्रतिशत की बेलगाम वृद्धि है। डॉ0 सुधा राय ने कहा कि 90 दिनों से लाखों किसान आंदोलन कर रहे है 215 किसान शहीद हुए ,बिजली काटी गई,पानी रोका गया ,उन्हें मारा गया पीटा गया वे शांति से बैठे थे देश की राजधानी की सीमा का इस तरह बनाया गया जैसे देश की सीमा थी।जनपद प्रभारी रामअवध यादव ने कहा आज पेट्रोल डीजल के दामो में आग लगी हुई है इसका जिम्मेदार कौन है मोदी जी क्यों पलड़ा झाड़ रहे है।4 साल पहले जो ब्यक्ति कह रहा था कि मैं हवाई चप्पल पहनने वालो को हवाई जहाज मे बैठाना चाहता हूं आज उन्ही आम लोगो को मोटरसाइकिल पर बैठने लायक नही छोड़ा। सुरेश बहादुर सिंह ने कहा आज किसानों के घरों से लूट हो रही है और प्रधानमंत्री के दो पूंजीपति मित्रों को पूरी छूट दी गई है। शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने बताया कि पूरे देश भर मे गन्ने का बकाया भुगतान 15000 हज़ार करोड़ रु0 है प्रधामनंत्री जी ने दुनिया मे अपने भृमण करने के लिए 2 हवाई जहाज खरीदे है उन हवाई जहाजों की कीमत 16000 हज़ार करोड़ है किसानों के गन्ने के भुगतान से ज़्यादह है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल थे।माधवेन्द्र बहादुर सिंह,संजय यादव,धर्मेन्द्र सिंह,वैषणी देवी राय,रमन पांडेय,अकरम प्रेमियर,शीला भारती,रफी अतहर ,अवनीश कुमार सिंह,मनोज गिहार,संजय सिंह,वीरेंद्र कुशवाहा, कैलाश चौहान,त्रिभुवन राम,दुर्गेटकर,सुरेंद्र राजभर,चन्द्रभान यादव,ब्रहम्मानन्द पांडेय,नज़ीर अहमद,धनन्जय सिंह,अबूबकर अंसरी,सुहेल नोमानी,गौरव कुमार राय,तौसीफ इलाही,अनुराग सिंह,सत्तार कुरैशी,मासूम अंसरी,हंशनाथ तिवारी,मधुसूधन त्रिपाठी,संजय चौहान,सिकन्दर प्रसाद,नेसार अहमद,आफताब खान,विनोद कुमार,शिवाजी कन्नौजिया, सम्पत मौर्या, मीना भारती,राविखण्डलवाल,वीरेंद्र चौहान,छोटे लाल,रामचन्द्र राय, शशिकांत राय, रामकरन यादव,यासिर नदीम,सईदुररहमान,इत्यादि।

