बडराव की भाजपा उम्मीदवार वंदना राय के देवर पर चली गोली





भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय के भाई व बडराव में भाजपा की अधिकृत ब्लाक प्रमुख पद की उम्मीदवार वंदना राय के देवर संतोष राय पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात 9:00 बजे अंधा धुन फायरिंग कर दी । जिसमें बंदना राय के देवर के हाथ में गोली लगी है । गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संतोष राय को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया शुक्रवार को बड़गांव में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान होना है जहाँ संतोष राय की भाभी वंदना राय चुनावी मैदान में हैं तो उनके सामने पूजा मिश्रा लड़ रही ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< घोसी में भाजपा को लगा झटका सपा ने किया प्रमुख सीट पर कब्जा
देर रात दोहरीघाट भाजपा प्रत्याशी पर चली गोली >>