घोसी में भाजपा को लगा झटका सपा ने किया प्रमुख सीट पर कब्जा





ब्लॉक प्रमुख चुनाव के गुरुवार को नामांकन और जांच का दौर चला तो वही शुक्रवार का वापसी की तिथि निर्धारित थी मऊ में प्रमुख चुनाव को लेकर सबसे  चैकाने वाली खबर घोसी से आयी जहाँ विपक्ष ने दबाव में सत्ता पक्ष ने ही अपना पर्चा वापस कर लिया घोसी से सपा ने रामकृष्ण यादव को उम्मीदवार बनाया था तो वही भाजपा ने विवेकानंद यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था भाजपा के समर्थित उम्मीदवार विवेकानंद यादव ने पूरे लाव लश्कर के साथ गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल किया उनके पर्चा दाखिला के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान मौजूद सबसे मजे की बात है कि घोसी विधान सभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार इनके बावजूद भाजपा घोसी ब्लॉक प्रमुख की सीट बचाने में नाकामयाब रही और सपा उम्मीदवार राम कृष्ण यादव घोसी प्रमुख सीट पर निर्विरोध कब्जा कर लिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिसे तलाशती रही रानू की निगाहें नही दिखा वो
बडराव की भाजपा उम्मीदवार वंदना राय के देवर पर चली गोली >>