मॉडल शाप पर फायरिंग करना पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल





टाईमसमाचारब्यूरो मऊ। सोमवार की शाम को सहादतपुरा मॉडल शॉप पर अरुण सिंह पुत्र स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह निवासी निजामुद्दीन पुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ द्वारा शराब पीकर अपनी दबंगई में कर्मचारी के तरफ लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था। जिससे कार्मचारी बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में मॉडल् शॉप मालिक नीरज सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र स्व0 गोपाल कृष्ण निवासी सहादतपुरा थाना कोतवाली द्वारा लिखित तहरीर दिया गया, जिस पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 277/21 धारा 307,504 आईपीसी पंजीकृत किया गया । उक्त व्यक्ति को रात्रि करीब 10:00 बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डी0 के0 श्रीवास्तव चौकी प्रभारी सारहू राजेश प्रभाकर तथा हमराही द्वारा अभियुक्त अरुण सिंह उपरोक्त को उसकी कार यूपी 54 पी 4800 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद 32 बोर की पिस्टल 13 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर एक आदद खोखा 32 बोर तथा कर से एक अदद राइफल 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में मॉडल साहब के अंदर रसोई के पास फयर किया था। वहां पड़े खोखे को ही उठा लिया था। पास मिला खोखा घटनास्थल से ही लिया था । अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है तथा अभियुक्त की लाइसेंसी पिस्टल एवं राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राजेश कुमार ने ली परदहॉ ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ
मऊ में देवर ने की अपनी सगी भाभी की हत्या >>