मऊ में देवर ने की अपनी सगी भाभी की हत्या





मऊ नगर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे वजनी लोहे से सिर पर वार कर देवर ने विधवा भाभी की हत्या कर दी। जायदाद को लेकर अलसुबह ही देवर-भाभी के बीच झगड़ा हुआ था। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटा देवर अपनी भाभी से आए दिन झगड़ा कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा देवर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी मोहल्ले के हनुमान मंदिर के निकट 34 वर्षीय अतवारी देवी पत्नी स्व. संतोष साहनी अपनी चार बेटियों के साथ रहती थी। दो वर्ष पूर्व महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला किसी तरह अपने बेटियों की भरत पोषण कर रही थी। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से कमाकर उनका देवर सोनू साहनी घर आया। जबसे वह आया था तबसे बारीकोट व ख्वाजाजहांपुर स्थित जमीनों को अपने नाम करने की जिद कर रहा था। इसको लेकर देवर-भाभी के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। बुधवार की सुबह महिला जगी और बाहर टहल कर घर पहुंची। लगभग सात बजे वह हैंडपंप पर ब्रश-मंजन कर रही थी। इसी बीच देवर सोनू भी आया और जमीन को अपने नाम करने की जिद करने लगा। इस पर उसकी भाभी देवर के नाम करने से साफ मना कर दिया। इससे गुस्साए देवर सोनू ने बगल में लोहे के वजनी दुर्मूस से  अपने भाभी के सर पर जबर्दस्त प्रहार कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीके श्रीवास्तव डॉग स्क्वॉयड की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।वहीं महिला के हत्या की जानकारी मिलने पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंच गए इस बाबत एएसपी ने बताया जमीनी विवाद का मामला है एक युवक ने अपनी भाभी के सिर पर गैती से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मॉडल शाप पर फायरिंग करना पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर सांत्वना देने पहुँचे सपा नेता राजीव राय >>