हियुवा 1001 सदस्य बनाने की तैयारी में





हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ की बैठक मऊ नगर के श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मन्दिर, घोसी में स्वामी विवेकानंद विद्यालय व दोहरीघाट में शिव मन्दिर पर आयोजित हुई।जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए जनपद में 1001 सदस्य बनने पर जोर दिया गया।उक्त बैठकों में समीक्षा करते हुए जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कालनेमियों का पर्दाफाश करने व हिन्दू समाज को विघटित होने से बचाने के लिए हर गांव हर वार्ड में हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता होना बहुत आवश्यक है।सपा बसपा और कांग्रेस अपनी सरकारों में हिन्दू धर्म को प्रताड़ित करने के साथ अपमानित भी करते थे और आज कालनेमि बनकर हिन्दू समाज को ठगने के लिए रूप बदलकर सामने आ रहे हैं जिसके लिए हम सबको तैयार रहना चाहिए।डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा प्रत्येक ब्लाक और नगर में 51 सक्रिय सदस्य होंगे इसके लिए पूरी हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है कई ब्लाकों व नगरों में हम इस लक्ष्य को प्राप्त भी कर चुके हैं पूरी टीम भावना से  कार्य आगे बढ़ रहा है।उक्त बैठकों में मऊ नगर अध्यक्ष शशिकान्त कुशवाहा,प्रेम सागर निषाद,अनुपम विश्वकर्मा,अजय साहनी,अजय राय,दोहरीघाट ब्लाक अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, दिलीप सिंह,श्रवण विश्वकर्मा,मनोज कुमार,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विधान परिषद सदस्य ने किसके घर सुनी मन की बात
जाने मऊ में पत्रकार वार्ता में क्या कहे सपा नेता राजीव राय >>