जाने मऊ में पत्रकार वार्ता में क्या कहे सपा नेता राजीव राय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुये कहा कि जिला प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। नियम विरुद्ध कार्य करते हुये प्रशासन रात में लिटिल फ्लावर स्कूल का गेट गिरा देता है। तो वही मधुबन में स्कूल के बाहर प्रशासन गड्डा खोदवा देता है। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का उत्पीड़न समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। श्री राय ने कहा कि सरकार आती जाती रहती है लेकिन अधिकारी कर्मचारी वही रहते है यदि सपा के लोगो का उत्पीड़न तत्काल बन्द नही हुआ तो सरकार आने पर उसका हिसाब जरूर होगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार विकास कार्यो में शून्य है और सिर्फ जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा ने वादे तो बड़े बड़े किये मगर उन वादों को पूरा नही किया श्री राय ने कहा कि अनावश्यक रूप से लोगों को फर्जी परेशान किया जा रहा और फर्जी मुकदमो में फंसाया जा रहा। राजीव राय ने कहा कि जब मै चुनाव लड़ने आया तो शायद कोई उम्मीदवार होगा जिसके ऊपर मुकदमा न हो और मैन अपने निर्वाचन में मुकदमो की सूची में नील लिखा था वर्तमान सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिये मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया पर मुझे इस बात की कोई फिक्र नही।मैं जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहुगा और उनके लिये बोलता रहुगा। सरकार को जितना चाहे मन करे मेरे सही बोलने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करती रहे मुझे कोई फर्क नही पड़ता मैं जनता की लडाई लड़ता रहुगा। श्री राय ने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सबने देखा कि आक्सीजन के अभाव में कितने लोगों की मौत हो गयी और केंद्र सरकार संसद में कहती है कि आक्सीजन से किसी की मौत नही हई। जनता जान चुकी है इनके खोखले वादे को अब इनके भुलवावे में जनता नही आने वाली भाजपा सरकार में स्वास्थ्य से लेकर सड़क तक कि हालत खराब है । बड़ागांव के बाबूलाल राजभर का विगत दिनों निधन हो गया था। जिनकी सात सन्ताने है जिसमे पाँच बेटी और दो बेटा है जिनके गरीबी के कारण पढाई लिखाई में आर्थिक तंगी के कारण नही हो पा रही थी जिसकी जानकारी होने पर विगत दिनों राजीव राय ने उनके घर मे राशन सहित आर्थिक सहयोग भेजवा था वही आज उन बच्चों की पढ़ाई लिखायी का पूरा खर्च उठाने का आज आह्वान किया।

